विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी कलेक्ट्रेट के पीछे लगी आग: झाड़ियों में फैली, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू, जल कर ख़ाक हुए पेड़-पौधे – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी में कलेक्ट्रेट के पीछे शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। दरअसल, धमतरी जिला कलेक्ट्रेट के पीछे पूरे इलाके में आग फैल गई थी, जिससे झाड़ियां जलकर राख हो गईं। आग लगने से कलेक्ट्रेट परिसर में धुआं ही धुआं हो गया था, जिसका असर कुछ कार्यालय कक्षों में भी देखा गया। छत से कर्मचारियों ने आग लगते देख दमकल बुलाई कर्मचारियों ने छत से आग देखकर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को और फैलने से रोका। बताया जा रहा है कि आग भीषण रूप ले रही थी, लेकिन समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button