विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 10 ट्रेनों की टाइमिंग बदली

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने परिचालन व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर समाप्त होने वाली कुछ ट्रेनों के आगमन समय में बदलाव किया है। इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुल 10 ट्रेनों पर पड़ेगा।

इनमें 9 ट्रेनें पुरी और एक ट्रेन भुवनेश्वर पहुंचती है। अलग-अलग ट्रेनों के लिए संशोधित समय 13 से 17 सितंबर 2026 के बीच लागू होगा।

रेल यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा से पहले संशोधित समय-सारणी की जानकारी अवश्य ले लें।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button