विज्ञापन दें / सहयोग करें

अंग्रेजी शराब की अवैध तस्करी: पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल, ASP बोले- तस्करों पर कस रहे लगाम – Jagdalpur News



बस्तर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान भानपुरी पुलिस ने एक युवक को अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 30.425 बल्क लीटर शराब और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 53 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना भानपुरी की टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान 29 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़े आमाबाल की ओर से भानपुरी की तरफ स्कूटी में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर आ रहा है और उसे बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने भानपुरी-चित्रकोट मुख्य मार्ग स्थित बेडागुड़ा चौक के पास घेराबंदी कर वाहन की जांच शुरू की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक कत्था रंग की एक्टिवा (CG17-KX-1688) वहां पहुंची। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। उसने अपना नाम संजय कुमार गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता (35) निवासी बाजार पारा, भानपुरी बताया। तलाशी लेने पर एक्टिवा में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा भी जब्त कर ली गई, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी शराब को बिक्री के उद्देश्य से परिवहन कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। ASP महेश्वर नाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब की तस्करी, अवैध बिक्री और परिवहन में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button