विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG Pre DElEd Result: छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड रिजल्ट घोषित, मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर-की भी जारी; ऐसे करें चेक

CG Pre DElEd Result 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री डीएलएड 2025 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ 206184 छात्रों की कंबाइंड मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है।

Trending Videos

फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट घोषित

सीजी व्यापमं ने पहले 10 जून 2025 को प्री डीएलएड और बीएड की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। छात्रों से आपत्तियां मंगवाने के बाद संशोधन करके फाइनल आंसर-की के आधार पर यह रिजल्ट तैयार किया गया है।

22 मई को हुई थी परीक्षा

सीजी प्री डी.एल.एड और प्री बी.एड परीक्षा 2025 का आयोजन 22 मई को किया गया था। यह दोनों प्रवेश परीक्षाएं एक ही दिन, 22 मई 2025 (गुरुवार) को संपन्न हुईं। प्री बीएड परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित हुई, जबकि प्री डीएलएड परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक चली। दोनों परीक्षाएं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की गईं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button