विज्ञापन दें / सहयोग करें

IAS अमिताभ जैन रिटायर, विकासशील ने संभाला CS का पद: छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव बने IAS गुप्ता, 3 साल 9 महीने रहेंगे पद में – Raipur News

छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव के तौर पर IAS अधिकारी विकासशील गुप्ता ने आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन के सेवानिवृत्त होने के साथ औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ अमिताभ जैन को विदाई दी और नए मु

.

IAS अमिताभ जैन और IAS विकासशील।

आपको बता दे कि IAS विकासशील गुप्ता प्रदेश के चार IAS रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ को पीछे छोड़ते हुए विकासशील मुख्य सचिव बने हैं। जून 1969 में जन्मे विकासशील जून 2029 को 60 साल के होंगे, इसलिए उनका कार्यकाल करीब 3 साल 9 महीने का रहेगा।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात से IAS विकासशील

1994 बैच के आईएएस विकासशील लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। हाल ही में वे एशियाई विकास बैंक (एडीबी), मनीला में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उनके पास न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव का लंबा रिकॉर्ड है। विशेषज्ञों का मानना है कि विकासशील की नियुक्ति से ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचा और वित्तीय प्रबंधन में सकारात्मक बदलाव संभव हैं।

IAS विकासशील ने चार्ज लेते हुए।

विकासशील 1994 में आईएएस में चुने गए थे। मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला। उन्होंने रायपुर और बिलासपुर में कलेक्टर का पद संभाला और उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य एवं सामान्य प्रशासन विभागों में अहम जिम्मेदारी निभाई। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर के रूप में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button