विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में हिंदू संगठन ने किया गौवंश हत्या का दावा: बस्ती में मिले मांस, हड्डी और खाल, सैंपल जांच के लिए हैदराबाद भेजा गया – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर की एक बस्ती में हिंदू संगठन ने गौवंश का कटा हुआ मांस मिलने का दावा किया है। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे। उन्होंने मांस काटने वाले अज्ञात व्यक्ति को दौड़ाया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में कटा हुआ मांस जब्त किया है और मामले की जांच में जुट गई है। हिंदू संगठन ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। यह मामला धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के साल्हेवारपारा वार्ड के गाड़ा पारा का है। अब जानिए पूरा मामला हिंदू जागरण मंच ने बताया कि गुरुवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के साल्हेवारपारा वार्ड के गाड़ा पारा में उन्हें बस्ती के अंदर गौवंश काटे जाने की जानकारी मिली। संगठन ने इसकी सूचना पर तुरंत पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में कटा हुआ मांस जब्त किया है और मामले की जांच में जुट गई है। हिंदू जागरण मंच के डाकेश्वर साहू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गौवंश काटने के लिए लाया जा रहा है। संगठन के सदस्यों ने मौके पर गौवंश के मांस के अलग-अलग टुकड़े देखे। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इस मांस को काटकर बेचने का काम किया जाता है। संगठन के सदस्यों ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
हिंदू जागरण मंच ने की कड़ी कार्रवाई की मांग हिंदू जागरण मंच के चित्रेश साहू ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें बड़ी मात्रा में मांस के साथ पीछे की ओर हड्डियां और खाल भी पड़ी मिली। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बस्ती के भीतर यह गतिविधि कब से चल रही है, इसकी जांच होनी चाहिए और इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच इस तरह की घटना होना गंभीर मामला है। साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। चित्रेश साहू ने प्रदेश सरकार की भी आलोचना करते हुए कहा कि यदि गौवंश की हत्या और तस्करी जैसी घटनाएं हो रही हैं, तो यह चिंताजनक है और इस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सैंपल जांच के लिए हैदराबाद भेजा गया पशु चिकित्सा अधिकारी मयंक पटेल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और मांस का सैंपल लिया। मौके से करीब 86 किलो मांस बरामद हुआ है। सैंपल जांच के लिए हैदराबाद भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद मांस गौमांस है या नहीं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button