धमतरी में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा: देर रात तक भक्ति गीतों पर थिरकते रहे श्रद्धालु – Dhamtari News
धमतरी में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देर रात शहर के विभिन्न वार्डों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर का भ्रमण करते हुए विंध्यवासिनी मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल भक्त भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए। दिनभर शहर हनुमान भक्ति में डूबा रहा। विभिन्न मंदिरों और स्थानों पर विशाल भंडारे आयोजित किए गए। देर शाम महा आरती के साथ आतिशबाजी भी की गई। कई मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा पुरे नगर का भ्रमण कर विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा धमतरी के बनियापारा बजरंग अखाड़ा, कर्मा चौक और दानी टोला सहित अन्य वार्डों से निकाली गई थी। यह घड़ी चौक से शुरू होकर बालक चौक, गोल बाजार, मठ मंदिर, कचहरी चौक, सदर बाजार, गणेश चौक और रामबाग होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची। विंध्यवासिनी मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों ने भोग चढ़ाया, जिसके बाद शोभायात्रा संपन्न हुई। भक्तों ने बताया कि इस तरह का आयोजन हर साल किया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदू त्योहारों को धूमधाम से मनाना और आने वाली पीढ़ियों को इन त्योहारों के महत्व से अवगत कराना है।
<










