विज्ञापन दें / सहयोग करें

जीपीएम पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय शराब तस्कर पकड़े: 24 लीटर मध्यप्रदेश की बनी गोवा व्हिस्की और मोटरसाइकिल जब्त – Gaurela News

पेंड्रा पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 24 लीटर 840 एमएल मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की और तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

.

यह कार्रवाई थाना पेंड्रा क्षेत्र में की गई। जब्त की गई शराब की खेप अवैध रूप से मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी। पुलिस ने काले रंग की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है, जिसका उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था।

थाना प्रभारी आर.एस. सेंगर को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर मध्यप्रदेश से शराब लेकर कोटमी की ओर बिक्री के इरादे से जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और उप पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार सिदार के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। टीम ने ग्राम अडी के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जुग्नू कोल (40 वर्ष), पिता स्व. दाउ, निवासी फाटक टोला, जैतहरी, वार्ड क्रमांक 4, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) और सुनील कुमार गुप्ता (55 वर्ष), पिता स्व. बद्री प्रसाद, निवासी सिविल लाइन, वार्ड क्रमांक 5, जैतहरी, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button