बस्तर में अधूरे सड़क निर्माण पर सरकार सख्त, 6 ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई, दो का पंजीयन निरस्त
छत्तीसगढ़ में सड़क और पुल निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और अनुबंध के मुताबिक काम पूरा नहीं करने वाले 6 ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की है।
इनमें कुछ ठेकेदारों के पंजीयन के नवीनीकरण पर रोक लगाई गई है, जबकि दो ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई बस्तर संभाग की अधूरी सड़कों को लेकर की गई है।
Follow Us












