जिला चौहान समाज के सम्मान समारोह में घरघोड़ा की दमदार सहभागिता, 62,758 रुपये का सर्वाधिक योगदान
घरघोड़ा/रायगढ़। जिला चौहान समाज द्वारा रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में घरघोड़ा ब्लॉक की सहभागिता उत्साहजनक रही। कार्यक्रम में समाज के कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल चौहान गुरूजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर घरघोड़ा ब्लॉक की टीम ने 62,758 रुपये की राशि समाज आयोजन समिति को सौंपकर जिलेभर में सर्वाधिक निधि संग्रह करने का गौरव प्राप्त किया। ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ चौहान के नेतृत्व में लगातार बैठकें कर निधि संग्रह और आमंत्रण का कार्य किया गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि श्री ओपी चौधरी उपस्थित रहे। जिले भर से आए 1000 से अधिक चौहान समाज के लोगों ने समारोह में भाग लेकर समाज की एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में बरतकुमारी चौहान (जनपद सदस्य) सहित कई पंचों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से सम्मान पाने वालों में कमला चौहान (छर्राटांगर), मायावती चौहान (भेण्डरा), सुकांति चौहान (अमलीडीह), अहिल्या चौहान (पतरापाली), यशोदा चौहान (ढोरम), बुन्द्रावती चौहान (कोगनारा) आदि शामिल थीं।
उपस्थित प्रमुख जन:
मोहनलाल चौहान, गनपत चौहान, गंगाराम चौहान, करमसिंह चौहान, एल.पी. चौहान, सीताराम चौहान, अमरनाथ चौहान, पुष्पा चौहान, अरुण चौहान, शिवनाथ चौहान, चंद्रदीप चौहान सहित शताधिक समाज बंधु आयोजन में सम्मिलित हुए।













