विज्ञापन दें / सहयोग करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5वीं-8वीं परीक्षा परिणाम घोषित: 5वीं में 98.73%, 8वीं में 95.65% विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण – Gaurela News



गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा परिणाम जारी किए गए। इस परीक्षा में जिले के शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, संस्कृत और उर्दू विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए थे। कक्षा 5वीं में कुल 5765 और कक्षा 8वीं में 5549 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने बताया कि कक्षा 5वीं में कुल 5765 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5754 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 11 अनुपस्थित रहे। 5681 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, 6 अनुत्तीर्ण रहे और 67 को पूरक मिला। कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 98.73 प्रतिशत रहा। इसी तरह, कक्षा 8वीं में कुल 5549 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5528 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 21 अनुपस्थित रहे। 5288 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, 22 अनुत्तीर्ण रहे और 218 को पूरक मिला। कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 95.65 प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों को अंकसूची का वितरण संकुल स्तर से किया जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button