विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजनांदगांव में राहगीरों से वसूली, मारपीट करने वाला गैंग गिरफ्तार: 4 आरोपी जेल भेजे गए, 4 नाबालिग हिरासत में, चाकू-डंडा बरामद – Rajnandgaon News



राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों से वसूली, लूटपाट का प्रयास और सब्जी मंडी में मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चार नाबालिगों को संरक्षणात्मक अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू और डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दो दिनों में तीन वारदातों को दिया था अंजाम पुलिस के अनुसार, गिरोह पिछले दो दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय था और लगातार तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। तीन अलग-अलग शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की। नंदई नाका में राहगीरों से लूट की कोशिश पहली घटना 28 मई को नंदई नाका के पास हुई। यहां भुनेश्वर साहू और उनके साथी को रोककर आरोपियों ने मोबाइल और नकदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर शराब पीने के लिए पैसे मांगे गए और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 253/2026 दर्ज किया गया। गंज मंडी में युवक से मारपीट दूसरी घटना 29 मई को गंज मंडी परिसर में हुई। यहां मौजूद मयंक सायम से आरोपी हिमांशु यादव और अंकुश राजपूत ने शराब के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस मामले में अपराध क्रमांक 254/2026 दर्ज किया गया। सब्जी मंडी में चाकू और डंडे से हमला तीसरी वारदात भी 29 मई को सब्जी मंडी में हुई। यहां रितेश भारती और उनके साथी इरफान पर आरोपियों ने चाकू और डंडे से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित की मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में अपराध क्रमांक 255/2026 दर्ज किया गया। चार बालिग आरोपी गिरफ्तार, चार नाबालिग भी पकड़े गए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं इसके अलावा चार नाबालिगों को भी संरक्षणात्मक रिमांड में लिया गया है। मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी हिमांशु यादव आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ वर्ष 2024, 2025 और 2026 में चोरी, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए बसंतपुर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू और डंडे बरामद किए हैं। सभी बालिग आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिगों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button