विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में साइबर ठगों का गिरोह एक्टिव, रामकृष्ण केयर अस्पताल के MD के नाम पर मांगे पैसे

रायपुर में साइबर ठगों ने नया तरीका अपनाते हुए एक निजी अस्पताल के एमडी के नाम पर लोगों से पैसे मांगने की कोशिश की। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 05 May 2026 01:48:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 01:48:57 PM (IST)

अस्पताल एमडी के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश (AI Generated Image)

HighLights

  1. अज्ञात मोबाइल नंबर से लोगों से पैसे मांगे गए
  2. डॉक्टर संदीप दवे ने दर्ज कराई शिकायत
  3. पहले भी सामने आ चुका है ऐसा ही मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर में साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है। इस बार ठगों ने एक निजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक (MD) के नाम का दुरुपयोग कर लोगों से पैसे मांगने की कोशिश की है। मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एमडी के नाम से मांगे जा रहे पैसे

टिकरापारा थाना में दर्ज FIR के अनुसार, रामकृष्ण केयर अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप दवे ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 4 मई 2026 को दोपहर 12:30 से 1 बजे के बीच उनके रिश्तेदारों ने उन्हें सूचना दी कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर (9125597528) से उनके नाम का उपयोग कर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है।

भरोसा जीतकर ठगी की कोशिश

शिकायत के मुताबिक आरोपी उनके नाम और पद का गलत इस्तेमाल कर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहा है। इससे न केवल लोगों के ठगे जाने का खतरा है, बल्कि उनकी व्यक्तिगत और संस्थागत छवि को भी नुकसान पहुंच सकता है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

डॉ. दवे ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी इसी तरह का मामला सामने आ चुका है। उस समय उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद दोबारा ऐसी गतिविधि सामने आना चिंता का विषय बन गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

टिकरापारा पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2) और 62 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button