विज्ञापन दें / सहयोग करें

‘धर्मांतरण के लिए बस्तर में अमेरिका से होती है फंडिंग’: मनीष कुंजाम बोले- ईसाई मिशनरी और RSS वालों का धर्मांतरण का धंधा,माइंस का किया विरोध – Jagdalpur News



बस्तर राज मोर्चा के संस्थापक और कोंटा विधानसभा से पूर्व MLA मनीष कुंजाम का कहना है कि बस्तर में धर्मांतरण के लिए अमेरिका से फंडिंग होती है। उन्होंने कहा कि, ईसाई मिशनरी और RSS वालों का धर्मांतरण करवाने का धंधा है। मनीष कुंजाम ने दंतेवाड़ा में खुल रही नई माइंस का भी विरोध किया है। दरअसल, मनीष कुंजाम ने जगदलपुर में प्रेस वार्ता ली। उन्होंने कहा कि आलनार पहाड़ी आरती स्पंज को लौह उत्खनन के लिए लीज पर दी गई है। कंपनी ने उत्खनन करने का दावा किया था। कागजों में उत्खनन का जिक्र है, लेकिन ग्राउंड पर उत्खनन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि, हमने ये मामला उठाया। लेकिन हमें पता है कि आरती स्पंज कंपनी खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि उसमें भाजपा के नेताओं का भी शेयर है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि बैलाडीला की पहाड़ियों पर कोई भी खदान न खुले। पहाड़ों से जुड़ी है आस्था जल-जंगल-जमीन हमारी आस्था का केंद्र है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कांग्रेस ने कहा था कि बोधघाट परियोजना शुरू करेंगे, तब भाजपा इसका विरोध कर रही थी। लेकिन जैसे ही कांग्रेस विपक्ष में आई तो कह रहे हैं कि परियोजना नहीं खुलनी चाहिए। भाजपा और कांग्रेस अपना खुद का स्टैंड नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके नेता सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। इन दोनों ही पार्टियों के बीच में अलग ही स्तर का खेल चल रहा है। मनीष कुंजाम ने कहा कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हमको कोई खरीद नहीं पाया और न कोई खरीद पाएगा। हम बिकने वाले लोग नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, वर्ष 2000 के बाद से जो लोग छत्तीसगढ़, बस्तर आए उन्हें यहां का नागरिक न माना जाए, लेकिन साल 2000 से पहले जो आए उन्हें बस्तर का नागरिक माना जाए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button