विज्ञापन दें / सहयोग करें

जरूरतमंद विधवाओं को मुफ्त राशन वितरण: बलरामपुर में दो साल से जारी है चैरिटेबल सोसाइटी की सेवा, आलू-प्याज और गेहूं दिया रहा – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर में परहित चैरिटेबल सोसाइटी विधवाओं हर माह निशुल्क राशन बांट रही है। संस्था के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि परहित चैरिटेबल सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है।

.

उन्होंने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले दो सालों से जारी है। वर्तमान में बलरामपुर क्षेत्र की 27 जरूरतमंद महिलाओं को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक लाभार्थी को 1 किलो शक्कर, 1 किलो नमक, 1 किलो रिफाइंड तेल, आलू, प्याज, चायपत्ती और 5 किलो गेहूं प्रदान किया जाता है।

संस्था के अध्यक्ष विशाल गुप्ता मूल रूप से बलरामपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भेदमी के रहने वाले हैं। वे पिछले 20 सालों से मुंबई में व्यापार कर रहे हैं। मुंबई में भी वे अपने ट्रस्ट के माध्यम से 35 से 40 जरूरतमंद परिवारों को नियमित रूप से राशन वितरित करते हैं।

विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि “समाज में कोई भी माता या बहन भूखी न रहे, यही हमारी सोच है। उन्होंने अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं से संस्था से जुड़ने की अपील की, ताकि उन्हें नियमित सहायता मिल सके।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button