विज्ञापन दें / सहयोग करें

घुसपैठिए कांग्रेस के लिए वोट बैंक: चंद्राकर बोले- यह देश को बेच सकते हैं, भूपेश बोले-छत्तीसगढ़ में कितने बांग्लादेशी-पाकिस्तानी, बताएं सरकार – Raipur News


हाल ही में रायपुर में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं। घुसपैठ किस मुद्दे पर राजनीति होना स्वाभाविक थी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर विधायक अजय चंद्राकर इस मुद्दे को लेकर आमने-सामने है।

.

अजय चंद्राकर ने भारत और छत्तीसगढ़ में इस तरह की घुसपैठ को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है । दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घुसपैठ के मामलों में भाजपा के सरकार कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं।

मीडिया से बातचीत में अजय चंद्राकर ने कहा पूरे देश में कांग्रेस के शासनकाल में और तृणमूल के शासनकाल में जो जनसंख्या का संतुलन है वह बिगड़ गया। इसमें असम, पश्चिम बंगाल यह प्रमुख राज्य है जहां से घुसपैठ हुई । अब यह देशभर में फैल रहे हैं जो यहां से घुसपैठ हुई और छत्तीसगढ़ में भी फैली। जो लोग कागजात बनाकर रह रहे हैं यह आवश्यक है जनता को बताना चाहिए प्रशासन को कि यह किसके कार्यकाल में किस अधिकारी ने कागजात बनाए।

अब कांग्रेस को घुसपैठ करके जनसंख्या के असंतुलन को पैदा करना उनके लिए वोट बैंक के समान है, उनके लिए ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा नहीं है। अभी जिस तरह की सरकार बांग्लादेश पाकिस्तान में है घुसपैठिए की समस्या बड़ी समस्या है। लेकिन कांग्रेस के लिए वह वोट बैंक के समान है और तृणमूल कांग्रेस के लिए वोट बैंक के समान है। इसलिए उनके बयानों पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता यह देश बेच सकते हैं।

घुसपैठियों का हिसाब दे सरकार

बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अभी तक घुसपैठ का खूब आरोप लगाया। अब सवाल यह है कि कितने बांग्लादेशी कितने रोहिंग्या रह रहे हैं कितने पाकिस्तानी रह रहे हैं छत्तीसगढ़ में सरकार अब तक इसका जवाब नहीं दे पाई है । मैंने विधानसभा में इसे लेकर प्रश्न भी किया था मगर अब तक सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button