कवर्धा में साड़ी दुकान में आग: 2 घंटे के बाद दमकल टीम ने पाया काबू, स्टॉक और फर्नीचर जलकर खाक – kabirdham News
कवर्धा शहर के महावीर स्वामी चौक स्थित एक होलसेल साड़ी की दुकान में रविवार रात भीषण आग लग गई। रात करीब 10 से 11 बजे के बीच लगी इस आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। दमकल विभाग ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दुकान संचालक और दमकल विभाग को जानकारी दी। दुकान में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दूर-दूर तक दिखीं आग की लपटें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। आग बुझाने के दौरान पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। साड़ियों का स्टॉक और फर्नीचर जलकर खाक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से दुकान में रखा साड़ियों का बड़ा स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया है। दुकान मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन अभी किया जाना बाकी है। शॉर्ट सर्किट की आशंका आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
<


&w=390&resize=390,220&ssl=1)








