विज्ञापन दें / सहयोग करें

98वें दिन भी डीएड कैंडिडेट्स का आमरण अनशन जारी: घुटनों के बल चलकर नौकरी की गुहार, कई घायल; जल समाधि की भी कोशिश,10 हिरासत में – Chhattisgarh News



छत्तीसगढ़ में 2300 चयनित डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन मंगलवार को 98वें दिन भी जारी रहा। अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने घुटनों के बल चलकर सरकार से जल्द नियुक्ति देने की गुहार लगाते नजर आए। इस दौरान कई अभ्यर्थियों के घुटने छिल गए और खून निकलने लगा। कुछ के पैरों में गंभीर फोड़े भी हो गए, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। वहीं, आंदोलन को तेज करते हुए अभ्यर्थियों ने तूता धरना स्थल के पास स्थित तालाब में उतरकर जल समाधि लेने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह अभ्यर्थियों को बाहर निकाला। 4 अभ्यर्थी घायल, 10 को पुलिस ने हिरासत में लिया इस दौरान रुखमणि, मोना, संजय कश्यप और सुधा घायल हो गए। वहीं, 10 अभ्यर्थियों को पुलिस ने मेडिकल चेकअप के बहाने हिरासत में लेकर अभनपुर थाने पहुंचाया, जहां उनके खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई करते हुए सेंट्रल जेल भेज दिया गया। कई महीनों से जारी है आंदोलन 2300 डीएड चयनित अभ्यर्थी लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं। उनका कहना है कि, बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है, जिससे उनका धैर्य अब टूटने लगा है। सरकार से की ये मांग अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि 2300 पदों पर तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए। मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए अभ्यर्थियों का कहना है कि यह सिर्फ नौकरी का मुद्दा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य और आत्मसम्मान से जुड़ा सवाल है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button