विज्ञापन दें / सहयोग करें

करेंट तार की चपेट में आने से किसान की मौत: मुंगेली के संगवा गांव में खेत में जुताई का काम कर रहा था – Mungeli News



मुंगेली में खेत में काम कर रहे एक किसान की करेंट लगने से मौत हो गई। यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के संगवा गांव में हुई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय जितेंद्र कोसले के रूप में हुई है। वह अपने खेत में जुताई का काम करने के लिए हल लेकर गया था। खेत के पास से गुजरता बिजली का तार जमीन में जा गिरा जुताई के दौरान उसके खेत के पास से गुजर रहा बिजली का तार जमीन पर पड़ा था। जितेंद्र कोसले उसी तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। जांच जारी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button