विज्ञापन दें / सहयोग करें

किसान ने लगाया धान खरीदी केंद्रों पर वसूली का आरोप: GPM में अन्नदाता बोले- हमाली के नाम पर 15 रुपए प्रति क्विंटल की मांग – Gaurela News

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के साथ ही किसानों से अवैध वसूली की शिकायतें सामने आने लगी है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हमाली के नाम पर किसानों से प्रति क्विंटल 15 रुपए की मांग की जा रही है।

.

किसानों का आरोप है कि यह राशि धान की बोरियों को खरीदी केंद्रों में विधिवत छल्ली लगाने के लिए मांगी जा रही है। कुछ किसानों ने शिकायत की है कि मंडी में शासन के हमाल मौजूद होने के बावजूद उनसे यह वसूली की जा रही है, जो कि अनुचित है।

धान खरीदी केंद्र कृषि उपज मंडी पेंड्रा के प्रबंधक मानसिंह राठौर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि जो लोग पैसे मांग रहे हैं, वे किसानों के निजी मजदूर हैं, न कि मंडी के हमाल।

हालांकि, कई किसानों ने धान बेचने के दौरान आ रही परेशानियों को उजागर किया है। किसानों को पहले खुद ही धान की जांच करवानी पड़ती है और बोरियों में भरवाना पड़ता है। अब उन्हें मंडी में बोरियों को विधिवत छल्ली लगवाने के लिए भी अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है, जिसे वे शोषण मान रहे हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button