आबकारी भर्ती परीक्षा… CG की कला-संस्कृति पर सवाल: जलविद्युत परियोजना, अमृतकाल विजन समेत ये क्वेश्चन भी पूछे गए, बिलासपुर में 34,440 कैंडिडेट्स ने दिया एग्जाम – Bilaspur (Chhattisgarh) News
बिलासपुर में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में पद्मश्री पंडित मुकुटधर पांडेय ने छत्तीसगढ़ के किस नृत्य की गरबा से तुलना की, इस विषय पर भी सवाल था।
.
100 अंकों के प्रश्नपत्र में छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान पर 32 अंकों के प्रश्न पूछे गए। इनमें राज्य की औद्योगिक विकास नीति से संबंधित प्रश्न शामिल थे। ‘अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047’ की परिकल्पना पर भी सवाल पूछा गया था।
परीक्षा में मांदरी नृत्य किस जनजाति से संबंधित है, इस पर प्रश्न था। विकल्पों में बैगा, कंवर, मुड़िया और उरांव जनजातियों का उल्लेख था। छत्तीसगढ़ का तीज पर्व किस महीने में मनाया जाता है, इस पर भी सवाल था। विकल्पों में आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद और कार्तिक महीने दिए गए थे।
सामान्य ज्ञान से पूछे गए ये प्रश्न
सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में महारानी वासटा का संबंध छत्तीसगढ़ के किस प्राचीन वंश से था, यह पूछा गया। इसके विकल्पों में सातवाहन, राजर्षितुल्य, पांडु और कचचुरी वंश शामिल थे।
जलविद्युत परियोजनाओं पर प्रश्न
राज्य की जलविद्युत परियोजनाओं को उनकी स्थापना के कालानुक्रम में लिखने का प्रश्न भी था। विकल्पों में मिनीमाता हसदेव बांगों, गंगरेल जल विद्युत परियोजना, सिकासार और बोधघाट परियोजना का उल्लेख किया गया था।
छत्तीसगढ़ में पीवीटीजी अंतर्गत आने वाली जनजातियों की पहचान से संबंधित प्रश्न में अबुझमाड़िया, गोंड़, संथाल और कमार जनजातियों के नाम विकल्प के रूप में दिए गए थे।
प्रति व्यक्ति आय के बारे भी पूछा गया
परीक्षा में छत्तीसगढ़ विधानसभा में फरवरी 2025 में पेश आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय के बारे में भी प्रश्न पूछा गया। इसमें 1.62870 लाख, 1.52870 लाख, 1.42870 लाख और 1.32870 लाख रुपए के विकल्प दिए गए थे।
बता दें कि प्रदेश के सबसे अधिक 34440 परीक्षार्थी बिलासपुर जिले के 110 परीक्षा केंद्रों में शामिल हुए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा हुई।
Source link











