विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में गणेश उत्सव: 27 सितंबर तक 19 प्रमुख मार्गों पर मालवाहक वाहनों की एंट्री बैन

रायपुर में गणेश उत्सव के दौरान शहर में बढ़ रही श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 से शहर की ओर आने वाले 19 प्रमुख एंट्री मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का आना-जाना 27 सितंबर तक सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक बैन रहेगा।

लोगों की सुरक्षा और शहर में आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस कमिश्नर ने मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत मध्यम, भारी और हल्के मालवाहक वाहनों की एंट्री के समय में बदलाव किया है।

पुलिस के मुताबिक, गणेश प्रतिमाओं और आकर्षक सजावट को देखने के लिए देर शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिससे कई इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है।

नया ट्रैफिक आदेश 27 सितंबर 2026 तक शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर प्रभावी रहेगा। इसके बाद 28 सितंबर 2026 से पुराने नियम दोबारा लागू हो जाएंगे।

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बांस, दाल और धूप-अगरबत्ती से बनी गणेश प्रतिमाएं: रायपुर में 3 महीने की मेहनत से तैयार, 30 साल से मूर्तियां बना रहा परिवार।

गणेशोत्सव से पहले रायपुर में इस बार अलग-अलग थीम पर भगवान गणेश की खास मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। मूर्तिकार ग्राहकों की पसंद और उनके बताए आइडिया के अनुसार मूर्तियां बना रहे हैं।

इनमें बांस, पूजा सामग्री, मोती, दाल और धूप-अगरबत्ती जैसी चीजों से बनी मूर्तियां शामिल हैं। कुछ खास मूर्तियों को तैयार करने में तीन महीने तक का समय लगा है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button