विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरगुजा में गड्ढे में गिरा हाथी, वनविभाग ने किया रेस्क्यू: गांव में घुसा था लोनर हाथी, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर – Ambikapur (Surguja) News

सरगुजा जिले के सरगा गांव में सोमवार तड़के गांव में पहुंचा हाथी गहरे गड्ढे में गिर गया और फंस गया। उक्त गड्ढा कुंआ बनाने के लिए खोदा गया था। हाथी को बाहर निकालने के लिए वन विभाग ने कुंए के बगल में जेसीबी से रास्ता खोदा। हाथी मशक्कत के बाद स्वयं बाहर आ

.

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर वन परिक्षेत्र में दल से अलग होकर विचरण कर रहा व्यस्क हाथी बीती रात ग्राम सरगा पहुंचा। हाथी गांव में विचरण कर रहा था। सुबह करीब 4 बजे एक घर के बगल से गुजर रहा हाथी कुआं बनाने के लिए खोदे गए करीब 25 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया। यह गड्ढा कच्चा था, जिसमें पानी एवं कीचड़ भरा था।

घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया हाथी

घंटों बाद निकाला जा सका हाथी गड्ढे में गिरने के बाद परेशान हाथी की चिंघाड़ सुनकर लोगों की नींद खुली। लोगों को हाथी के गड्ढे में गिरने की जानकारी मिली तो वनविभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। वनविभाग का अमला मौके पर पहुंचा और हाथी के रेस्क्यू के लिए अभियान शुरू किया।

सीतापुर फारेस्ट एसडीओ सपना मुखर्जी, रेंजर विजय तिवारी के साथ वनविभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से गड्ढे तक स्लोप कटवाया। मशक्कत के बाद हाथी गड्ढे से बाहर निकला एवं खेतों से होते हुए जंगल की ओर चला गया।

सीतापुर में विचरण कर रहा हाथियों का दल सीतापुर एवं मैनपाट वन परिक्षेत्र में 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। गड्ढे में गिरा हाथी भी इसी दल में शामिल था। वनविभाग द्वारा हाथियों से सतर्क रहने एवं दूर रहने की सलाह लोगों को दी गई है। विचरण क्षेत्र में मुनादी भी कराई जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button