विज्ञापन दें / सहयोग करें

बीजापुर में भारी बारिश से स्कूलों में छुट्टी की मांग: विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र,कलेक्टर बोले- स्थिति देखकर लिया जाएगा निर्णय – Bijapur News



बीजापुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच विधायक विक्रम मंडावी ने स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखकर सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। प्रशासन ने फिलहाल अंतिम निर्णय मौसम और मौजूदा परिस्थितियों के आकलन के बाद लेने की बात कही है। विधायक विक्रम मंडावी ने अपने पत्र में कहा है कि जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं और सड़क संपर्क बाधित होने से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सभी स्कूलों में अवकाश की मांग विधायक ने छात्रहित और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। कलेक्टर बोले- हालात देखकर होगा फैसला बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप ने बताया कि जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीएम और तहसीलदारों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। उन्होंने पुष्टि की कि विधायक विक्रम मंडावी का अवकाश संबंधी पत्र प्राप्त हो गया है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बारिश की स्थिति और जमीनी हालात का आकलन करने के बाद ही स्कूलों में छुट्टी को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन के फैसले का इंतजार फिलहाल जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच छात्र, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन प्रशासन के अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। यदि मौसम और हालात अधिक गंभीर होते हैं, तो सुरक्षा के मद्देनज़र अवकाश घोषित किया जा सकता है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button