विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG में IMD का अलर्ट, गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी; अगले 5 दिन मौसम में रहेगा बदलाव

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 08:10:25 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 08:25:35 AM (IST)

CG Weather update: प्रदेश में अगले 48 घंटे में तापमान गिरने की संभावना

HighLights

  1. CG में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना
  2. 40-50 किमी प्रति घंटा रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी
  3. रायपुर में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया

नई दुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज (CG Weather update) बदला हुआ है और आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

naidunia_image

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पहले तापमान में वृद्धि होगी, इसके बाद 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

विभिन्न जिलों का तापमान

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में भिन्नता देखने को मिली। सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दुर्ग में रहा। बिलासपुर में 38 डिग्री, अंबिकापुर और पेण्ड्रा रोड में 36.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं जगदलपुर में 35.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। रायपुर (माना) में अधिकतम 37.2 और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

द्रोणिका सिस्टम से बदला मौसम

मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण पूर्वी झारखंड से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई पर द्रोणिका सक्रिय है। इसी प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और हल्की वर्षा हो रही है। पेण्ड्रा रोड में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य स्थानों पर वर्षा नगण्य रही।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button