विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर के ऑक्सीजन गार्डन में मिली गंदगी और अव्यवस्थाएं: निगम नेता-प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जताई नाराजगी, जोन-4 कमिश्नर को जल्द समाधान के दिए निर्देश – Raipur News


रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने शनिवार को ऑक्सीजन गार्डन का निरीक्षण किया। इस दौरान जोन-4 के कमिश्नर अरुण ध्रुव और ईई नवीन भी उनके साथ मौजूद रहे।

.

इस निरीक्षण के दौरान गार्डन में व्यापक गंदगी, पेवर ब्लॉक के खराब काम और जगह-जगह पानी भराव की समस्याएं पाई। नियमित रूप से व्यायाम और टहलने आने वाले नागरिकों ने लंबे समय से इन समस्याओं की शिकायत की थी।

पार्षद तिवारी ने निरीक्षण में देखा कि बैठने के लिए लगी लकड़ी की बेंचें पूरी तरह टूट चुकी हैं और बच्चों के झूले भी खराब हैं। इसके अलावा साफ-सफाई का कोई जिम्मेदार कर्मचारी वहां उपस्थित नहीं मिला।

समस्याओं के समाधान के निर्देश, नए पौधों के रोपण का निर्णय

पार्षद तिवारी ने जोन 4 के कमिश्नर अरुण ध्रुव को सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, नागरिक स्वास्थ्य लाभ लेने आते हैं, गंदगी देखने नहीं। साथ ही गार्डन की खाली जगह में और पौधे लगाने की बुजुर्गों की मांग को स्वीकार करते हुए तुरंत वृक्षारोपण का निर्णय लिया। जिस पर नागरिकों ने उनके इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button