NMDC बैलाडीला: विश्वकर्मा पूजा पर आमजन की नो-एंट्री, खनन गतिविधियां जारी
एनएमडीसी की बैलाडिला लौह अयस्क खदानों में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर इस बार आम लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
खदानों में सामान्य खनन गतिविधियां जारी रहेंगी, लेकिन आमजन की एंट्री बंद रहेगी। इसके चलते विश्वकर्मा पूजा के दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा प्रभावित होगी, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय आदिवासी, श्रद्धालु और पर्यटक बैलाडिला की पहाड़ियों के प्राकृतिक नजारे और लौह अयस्क खदानों को देखने पहुंचते थे।
Follow Us











