विज्ञापन दें / सहयोग करें

11 दिन बाद मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ: धमतरी में भक्तों ने खींचा रथ, श्रद्धालु में बंटा 290 किलो प्रसाद – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भगवान जगन्नाथ 11 दिन के प्रवास के बाद अपने मूल मंदिर लौट आए हैं। 8 जुलाई को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ जनकपुर से रथ में सवार होकर वापस आए।

.

27 जून को जगदीश मंदिर से निकली रथ यात्रा जनकपुरी पहुंची थी। परंपरा के मुताबिक, भगवान जगन्नाथ मौसी के घर 11 दिन विश्राम करते हैं। मंगलवार सुबह जनकपुरी में विशेष पूजा-अर्चना के बाद शाम को गौशाला मैदान से रथ यात्रा शुरू हुई।

290 किलो चना-गजामूंग का प्रसाद बंटा

रथ यात्रा सदर बाजार, गोल बाजार, घड़ी चौक और सिहावा चौक होते हुए मठ मंदिर चौक स्थित जगदीश मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने सुनहरे रथ को खींचा। कई स्थानों पर भगवान की आरती उतारी गई। मंदिर समिति ने भक्तों के लिए 290 किलो चना-गजामूंग का प्रसाद तैयार किया।

भक्ति गीतों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

पंडित बालकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में रथ यात्रा की व्यवस्था की गई। आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार वे हर वर्ष इस रथ यात्रा में शामिल होते हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button