सूरजपुर में हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत: दंतैल हाथी ने झोपड़ी में सो रहे ग्रामीण को कुचला, इलाके में दहशत – Surajpur News
ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला
सूरजपुर जिले के बरगीडीह में दंतैल हाथी ने बीती रात गांव के बाहर मवेशियों के बथान के पास झोपड़ी बनाकर सो रहे ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। सुबह ग्रामीण का शव झोपड़ी में पड़ा मिला। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत से आसपास के गांवों में दहशत है। मामला घुई वन
.
जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर ब्लॉक के धूमाडांड का निवासी बलदेव गोंड़ (40) ने अपने मवेशियों को चराने एवं उनकी देखरेख के लिए धूमाडांड एवं बड़वार के बीच बरगीडीह में अपने खेत के पास बथान बनाया था। बीती रात मवेशियों को बाड़े में डालकर बलदेव पास बनी झोपड़ी में सो गया था। देर रात जंगल से निकला हाथी उसके पास पहुंच गया एवं सो रहे बलदेव को उसने पटक दिया और कुचलकर मार डाला।
हाथी ने झोपड़ी में की तोड़फोड़
इलाके में कई हाथी, दहशत में लोग एसडीओ फारेस्ट संस्कृति बारले ने बताया कि ग्रामीण को कुचलने वाला हाथी सेमरसोत अभ्यारण से पहुंचा था। उक्त हाथी अकेले ही विचरण कर रहा है। ग्रामीण ने जंगल किनारे बथान बनाकर रखा था और वहीं सो रहा था। हाथी के पास आने की भनक उसे नहीं लग सकी।
वर्तमान में घुई रेंज में 16 हाथी विचरण कर रहे हैं। वहीं प्रतापपुर के सरहरी के पास 25 से 30 हाथियों का दल पहुंचा हुआ है जो सरगुजा से बलरामपुर होते हुए सूरजपुर वन परिक्षेत्र में पहुंच गया है।
ग्रामीण को कुचलकर मार डालने की सूचना पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। वनविभाग द्वारा धूमाडांड, बड़वार एवं आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया है और ग्रामीणों को जंगल न जाने की सलाह दी जा रही है। प्रतापपुर इलाके के सरहरी क्षेत्र में भी हाथियों की मौजूदगी की सूचना देते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।
Source link










