विज्ञापन दें / सहयोग करें

उद्यानिकी महाविद्यालय भूमि का सीमांकन शुरू: सूरजपुर में ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस बल तैनात, SDM बोलीं- फिलहाल सिर्फ सीमांकन हो रहा है – Surajpur News



सूरजपुर जिले में प्रस्तावित उद्यानिकी महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि का सीमांकन गुरुवार से शुरू हो गया। मदनपुर और करवा गांव में चल रही इस कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया, जिसके चलते मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। राजस्व विभाग की टीम ने मदनपुर गांव में करीब 35 एकड़ भूमि का सीमांकन प्रारंभ किया। कुछ ग्रामीणों ने संबंधित भूमि पर अपना कब्जा होने का दावा करते हुए कार्रवाई का विरोध किया, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। बातचीत के बाद शांतिपूर्वक जारी रही कार्रवाई स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और राजस्व अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। समझाइश के बाद सीमांकन का कार्य शांतिपूर्वक जारी रखा गया। “फिलहाल केवल सीमांकन हो रहा” एसडीएम शिवानी जायसवाल ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य अभी केवल भूमि का सीमांकन कर सीमा चिन्ह स्थापित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी प्रकार की अतिक्रमण हटाने या कब्जा खाली कराने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। नियमानुसार होगी पूरी प्रक्रिया प्रशासन ने कहा कि उद्यानिकी महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि पर सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जाएंगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button