विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांकेर की गढ़िया पहाड़ में दिखा हिरण, VIDEO: तलहटी में टहल रहा था, लोगों ने कैमरे में किया रिकॉर्ड; अब वायरल हो रहा – Kanker News


कांकेर शहर से सटे गढ़िया पहाड़ की हरियाली के बीच एक खूबसूरत और दुर्लभ नजारा देखने को मिला। पहाड़ की तलहटी में एक हिरण टहलता नजर आया। किसी स्थानीय नागरिक ने इसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसकी स

.

वीडियो में हिरण शांत वातावरण में नजर आता है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह क्षेत्र अभी भी जैवविविधता से भरपूर है। वन विभाग के वनमंडलाधिकारी ने भी इस वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता को देखते हुए निगरानी बढ़ाई जाएगी।

स्थानीय लोग गढ़िया पहाड़ में वन्यजीवों की उपस्थिति से उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए।

इससे पहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने भालू की एक सुंदर तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दोपहर के समय हिरण नजर आया जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। गढ़िया पहाड़ में हिरण और भालू दिखने से क्षेत्र में रोमांच बढ़ गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button