विज्ञापन दें / सहयोग करें

तालाब में बच्चों को मिली लाश: कोरबा में नहाने के दौरान बच्चा टकराया, डूबने से मौत की आशंका – Korba News



कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के सेमीपाली गांव में गुरुवार दोपहर तालाब में नहाने गए बच्चों को एक शव मिला। बच्चे तालाब में छलांग लगा रहे थे, तभी एक बच्चा पानी के अंदर किसी चीज से टकराया। दोबारा छूने पर उसे पता चला कि वह एक शव है। बच्चों ने चीख-पुकार मचाते हुए बाहर निकलकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। इसकी पहचान बजरंग कंवर (37) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग के रिश्तेदार तत्काल मौके पर पहुंचे। शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी वंदना कंवर ने पुलिस को बताया कि वह काम पर गई हुई थी। घर पर दो बच्चे थे। उनके पति बजरंग कंवर नहाने के लिए तालाब गए थे। ग्रामीणों से उन्हें पति के डूबने से मौत होने की सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचीं। तालाब के पास मिले कपड़े उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति की मौत कब, कैसे, किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस के अनुसार, तालाब के पास मृतक के कपड़े मिले हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नहाने के लिए तालाब में उतरे थे। डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाना जांच का विषय है। अस्पताल चौकी पुलिस ने दर्ज किया बयान मृतक बजरंग कंवर मजदूरी का काम करते थे। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button