विज्ञापन दें / सहयोग करें

व्यापार विहार टंकी की सफाई स्थगित, शाम को मिलेगा पानी: बारिश के चलते फैसला, 60 में से 32 टंकियों की सफाई पूरी – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर में व्यापार विहार स्थित 21 लाख लीटर क्षमता वाली पानी टंकी की सफाई लगातार बारिश के कारण स्थगित कर दी गई है। नगर निगम के नल जल विभाग ने पहले शाम की पानी आपूर्ति बाधित होने की सूचना दी थी, लेकिन अब यह अपने निर्धारित समय पर होगी। नगर निगम के नल जल विभाग के प्रभारी और कार्यपालन अभियंता अनुपम तिवारी ने बताया कि व्यापार विहार टंकी की सफाई अब मौसम साफ होने पर की जाएगी। इस कारण पानी की आपूर्ति सुचारू रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह पर्याप्त पानी की आपूर्ति की गई थी, ताकि लोग टंकी की सफाई के दौरान अपनी आवश्यकतानुसार पानी जमा कर सकें। तिवारी ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार 15 जुलाई तक शहर की सभी पानी टंकियों की सफाई पूरी की जानी है। अब तक शहर की कुल 60 टंकियों में से 32 की सफाई हो चुकी है। इन टंकियों की सफाई का ठेका मयंक मिश्रा को 1 पैसे प्रति लीटर (टंकी की क्षमता के अनुसार) की दर पर दिया गया है। व्यापार विहार पानी टंकी से तालापारा, मरीमाई रोड, भारत चौक, कुम्हारपारा, ग्रीन पार्क कॉलोनी, अज्ञेयनगर, विनोबा नगर, क्रांति नगर और बैंक कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button