विज्ञापन दें / सहयोग करें

सड़क किनारे खेत में मिला युवक का शव: मरवाही में बाइक क्षतिग्रस्त मिली; अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका – Gaurela News

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। पीपरडोल में मिली लाश की पहचान नरेंद्र कुमार रैदास के रूप में हुई है, जो टिकठी गांव का रहने वाला है। वहीं, शव के थोड़ी दूरी पर ही बाइक मिला है जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है।

.

मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी तेज रफ्तार ट्रक या ट्रेलर से टक्कर के कारण युवक की मौत हुई होगी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सड़क से लगे खेत में शव पड़ा था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे एक शव देखा और तुरंत थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

क्षेत्र में कोयला ट्रेलर चालकों की लापरवाह ड्राइविंग भी एक बड़ी समस्या है। हर साल लगभग 50 से ज्यादा घटनाएं होती हैं। इन चालकों के वाहन कागजात की जांच भी नहीं की जाती। कई चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button