महंगाई, पेपर लीक और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, छत्तीसगढ़ में भी होंगे बड़े प्रदर्शन | Aicc Meeting Congress Protest Chhattisgarh
AICC Meeting 2026: महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस देशभर में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। दिल्ली में आयोजित AICC की बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी रणनीति तय की गई। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी प्रदेशभर में आक्रामक प्रदर्शन के संकेत दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विफल रही है, जिसे लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी।
Source link
Follow Us










