विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि देकर किया प्रदर्शन: बिलासपुर में अफीम की खेती और एलपीजी की किल्लत पर सियासत; कल विधानसभा का घेराव – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर रविवार को कांग्रेस नेताओं ने नेहरू चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ विरोध जताया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती, मनरेगा बचाव, बढ़ते अपराध, नशाखोरी, गैस सिलेंडर की कमी, कालाबाजारी, भ्रष्टाचार, बिजली दरों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को लेकर 17 मार्च को विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया। इस आंदोलन में बिलासपुर से जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। शहर में प्रशासन के दावों के बीच व्यावसायिक गैस सिलेंडर के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की भी भारी कमी बनी हुई है। स्थिति यह है कि रोज गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों को आसानी से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। घरों में नहीं जल रहा चूल्हा, सरकार पर आरोप जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के साथ बिलासपुर में एलपीजी गैस की भारी किल्लत है। सरकार इस समस्या के समाधान में पूरी तरह असफल रही है। गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। फोन कॉल तक नहीं लग पा रहे हैं। कई लोगों को ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है, जब सरकार दावा करती है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, तो लोगों को इतनी परेशानी क्यों हो रही है। सरकार की नाकामी के विरोध में गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि देकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सुबोध हरितवाल, विजय केशरवानी, विजय पांडे, सियाराम कौशिक, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र साहू, रामशरण यादव, प्रमोद नायक, देवेंद्र सिंह, आत्मजीत मक्कड़, शिबली मिराज, स्वप्निल शुक्ला, भरत कश्यप सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। युवा कांग्रेस और NSUI भी जताया विरोध एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में एनएसयूआई प्रदेश महासचिव विकास सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सरकंडा स्थित कपिल नगर चौक में अनोखा प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जिक्र करते हुए नाले में गैस पाइप लगाकर चाय बनाने की कोशिश की। करीब दो घंटे तक प्रयास किया गया, फिर भी चाय नहीं बन सकी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इस दौरान वार्ड क्रमांक 62 के पार्षद राजेश शुक्ला, सरकंडा मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, युवा कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष मयंक सिंह गौतम, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राय, शैलेश मिश्रा, सिद्धार्थ तिवारी, रतन तिवारी, जफर मेमन, शुभम जायसवाल, राकेश तिवारी, शुभम सोनी, सागर यादव, सोमी ध्रुव मौजूद रहे। विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर बैठक प्रदेश में जनविरोधी नीतियों, मनरेगा बचाव, अफीम की खेती सहित कई मुद्दों को लेकर 17 मार्च को विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर रविवार को बिलासपुर के कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने जिले भर से आए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की। बैठक में कहा गया कि प्रदेश में कई गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार जवाब देने से बच रही है। विजय जांगिड़ ने आरोप लगाया कि किसानों से धान खरीदी के मुद्दे पर बड़े वादे किए गए थे, मगर जमीनी हकीकत अलग है। बढ़ती आपराधिक घटनाएं, एलपीजी गैस की किल्लत, मनरेगा योजनाओं में बदलाव से आम लोग परेशान हैं। विधानसभा घेराव के लिए भीड़ जुटाने का लक्ष्य कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में सहप्रभारी विजय जांगिड़, शैलेष नितिन त्रिवेदी, जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल ने विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में लोगों को रायपुर लाने का लक्ष्य दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को भी कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन में शामिल होने के निर्देश दिए गए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button