Commits suicide: पिता के बाद 15 वर्षीय बेटे ने भी लगा ली फांसी, रिसेप्शन से नहीं लौटा घर, चौकीदार की पत्नी ने… | Commits Suicide 15 Year Old Boy Dead Body Found Hanging
कुसमी। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई एक घटना से सभी स्तब्ध हैं। दरअसल 15 वर्षीय एक किशोर गुरुवार की रात गांव में ही शादी की पार्टी में शामिल होने गया था, लेकिन रातभर नहीं लौटा था। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश आम के पेड़ पर फांसी (Commits suicide) से लटकती मिली। उसका शव गांव के चौकीदार की पत्नी ने लटकता देखा तो गांव में सूचना दी। इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक के पिता ने भी 4 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिता की मौत के बाद से बड़ा बेटा होने की वजह से उसके कंधे पर घर की जिम्मेदारी आ गई थी। अब उसके चले जाने के बाद मां, 2 बहनों व भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
Follow Us













