विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक: बोले- लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करे, सुधार नहीं होने पर ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क-नाली से लेकर कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट के निर्माण काम हो रहे हैं। ऐसे में नगर निगम कमिश्नर ने आज पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए शहर में चल रहे सभी निर्माण कामों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी निर्माण कामों में समय सीमा में पूरी करने और गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश सभी इंजीनियर्स को दिए। निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि जिन ठेकेदारों द्वारा कार्यों में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। कार्य प्रारंभ करने में लापरवाही बरती जा रही है और कार्यादेश जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं किया गया है। ऐसे ठेकेदारों को तत्काल चिन्हित कर नोटिस जारी करें। उन्होंने नोटिस के बाद भी सुधार नहीं होने या कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं रहने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निर्माण काम को नियमित निरीक्षण करे
बैठक में उपस्थित सभी इंजीनियरों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने वार्डों में निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करें। सभी कामों की टेस्टिंग रिपोर्ट बिल के साथ अनिवार्य रूप से संलग्न करें। इसके साथ ही बिल भुगतान से संबंधित प्रक्रियाओं को पारदर्शी रखने की बात कही।
समय पर भुगतान करने के भी निर्देश
कमिश्नर ने कहा कि कार्यों के एवज में ठेकेदारों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी फाइलों का प्रॉपर प्रोटोकॉल के तहत संधारण किया जाए और फाइलों का समय पर संचालन किया जाए। उन्होंने भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं करने के निर्देश सभी इंजीनियर्स व लिपिक को दिए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button