विज्ञापन दें / सहयोग करें

खेत में काम कर रही महिला पर भालू का हमला: मरवाही में ग्रामीणों ने भगाया; पैर-कमर में आई चोट, इलाज जारी – Gaurela News

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। पिपरिया गांव में बुधवार (17 सितंबर) सुबह प्रेमवती अपने पति के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान भालू ने अचानक अटैक कर दिया।

.

मामला मरवाही वन मंडल क्षेत्र का है। हमले में प्रेमवती के पैर, कमर और कूल्हे में चोटें आई हैं। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए भालू को जंगल की ओर खदेड़ दिया।

भालू के हमले में घायल हुई प्रेमवती।

इलाके में डर का माहौल

वन विभाग की टीम और एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले जाया गया।

वर्तमान में प्रेमवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है।

9 सिंतबर को युवक के पेट पर भालू का हमला

इससे पहले 9 सितंबर को मरवाही क्षेत्र में भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया था। दानीकुंडी निवासी मोहन यादव अपने खेत की ओर गया था। इस दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को वहां से भगा दिया। घायल युवक को मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पिछले एक महीने में भालुओं के कई हमले हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

4 सितंबर को महिला पर अटैक

वही, 4 सितंबर को मरवाही वनमंडल के पिपरिया गांव में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया था। सुमित्रा नाम की महिला रात के समय पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर में चोट आई थी।

आसपास के लोगों ने महिला की चीख-पुकार सुनी। लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर भालू को खदेड़ दिया। घायल महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button