विज्ञापन दें / सहयोग करें

सीएम ने 42 करोड़ की 6 सड़क-परियोजनाओं का किया लोकार्पण: कन्नौजे रजक समाज सम्मेलन में तीन समाजों को भवन के लिए 1.40 करोड़ की घोषणा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के बोदरी में रविवार शाम 42 करोड़ रुपए की छह सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी दौरान उन्होंने कन्नौजे रजक समाज सम्मेलन में तीन समाजों को भवन निर्माण के लिए 1.40 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

.

मुख्यमंत्री कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने संत गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए सेवा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

सीएम बोले- अच्छी सड़कें विकास को देंगी नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सड़कों से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज के पदाधिकारियों, अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों और विद्यार्थियों का सम्मान किया गया है। ऐसे सम्मान से नई पीढ़ी को समाज सेवा और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पद्मश्री रामलाल बरेठ, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी और नगर पालिका परिषद बोदरी की अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा मौजूद थे।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने संत गाडगे बाबा के जीवन, उनके सामाजिक सुधार आंदोलनों और स्वच्छता और मानव सेवा के प्रति उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि संत गाडगे बाबा ने समाज को समानता, शिक्षा और स्वच्छता का संदेश देकर सामाजिक जागरण का कार्य किया।

स्थानीय विधायक और विधानसभा के पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक ने समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्नौजिया रजक समाज के संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निर्णेजक ने की।

3 समाज को साधने 1.40 करोड़ की घोषणा

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोदरी में आयोजित कन्नौजे रजक समाज के सम्मेलन में करोड़ों की घोषणाएं की, इसका विश्लेषण करें तो मालूम होता है कि समाजों को साधने के लिए उन्होंने घोषणाओं का सहारा लिया। – कन्नौजे रजक समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 60 लाख रुपए

– संत गाडगे भवन के लिए 25 डिसमिल जमीन देने की घोषणा

– सन्नाडय कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 60 लाख रुपए – धमनी चकरभाठा के मिडिल स्कूल का हाई स्कूल में उन्नयन होगा

– नगर पालिका परिषद बोदरी को एयरपोर्ट के समीप खेल मैदान का विकास होगा

– बोदरी के जोरा तालाब का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा

– वर्मा समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button