विज्ञापन दें / सहयोग करें

नगर सैनिक के पति ने अपने घर में लगाई आग: बलरामपुर कलेक्टर ने जांच के बाद फायर इंचार्ज समेत 5 कर्मचारी निलंबित किये – Balrampur (Ramanujganj) News



बलरामपुर शहर के गर्ल्स हाई स्कूल पारा स्थित रिहायशी इलाके में सोमवार को एक नगर सैनिक महिला के पति ने कथित तौर पर अपने ही घर में आग लगा दी। घटना के समय महिला ड्यूटी पर थी। आग लगाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घर के भीतर गैस सिलेंडर होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कई परिवार एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और संभावित खतरे को देखते हुए आसपास के मकानों को खाली कराया। देर से पहुंची फायर ब्रिगेड, पहले भरना पड़ा पानी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर देर से पहुंचा और उसमें पर्याप्त पानी भी नहीं था। आग बुझाने से पहले वाहन में पानी भरना पड़ा, जिससे आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग गैस सिलेंडर तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घरेलू विवाद की आशंका, आरोपी की तलाश जारी प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को आगजनी की संभावित वजह माना जा रहा है। थाना प्रभारी सुभाष कुजूर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। कलेक्टर की सख्ती, 5 फायर कर्मी निलंबित घटना के बाद कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली पर संज्ञान लिया। जांच में फायर ब्रिगेड के विलंब से पहुंचने और वाहन में पर्याप्त पानी नहीं होने की पुष्टि हुई। इसके बाद जिला सेनानी नगर सेना को दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के आदेश पर फायर इंचार्ज संजय पटेल, सैनिक राजेंद्र प्रसाद, बुद्धिनारायण दुबे, पंप ऑपरेटर सह वाहन चालक फासिस जेवियर और फायरमैन सुनीन एक्का को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई होमगार्ड अधिनियम की धारा 13 एवं नियम 12 के तहत की गई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button