विज्ञापन दें / सहयोग करें

आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, विधायक अमर अग्रवाल ने बढ़ाया उत्साह

बिलासपुर के मल्टीपरपज आत्मानंद स्कूल, दयालबंद में ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने चित्रकला के जरिए विकसित भारत की आकर्षक तस्वीरें बनाईं। इन चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत के प्रति अपनी सोच और कल्पना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता और विचारों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और विचारों से विश्वास होता है कि 2047 के विकसित भारत का सपना इन्हीं बच्चों और युवाओं के हाथों साकार होगा।

विधायक अमर अग्रवाल ने इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान और योग को मिली वैश्विक पहचान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘सेवा से संकल्प’ अभियान विकसित भारत की उस सोच को पूरा करने का संकल्प है, जो देश की आजादी के 100वें साल 2047 में सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इस लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामूहिक संकल्प है।

अमर अग्रवाल ने कहा कि इस सामूहिक संकल्प की सबसे मजबूत नींव देश के बच्चे और युवा हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी इसी तरह सकारात्मक सोच और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button