विज्ञापन दें / सहयोग करें

नवरात्रि पर मां कुदरगढ़ी धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, पूजा-अर्चना की: कहा- रोपवे जल्द बनेगा, धाम का विकास होगा, 185 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया – Ambikapur (Surguja) News



चैत्र नवरात्र के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुदरगढ़ धाम पहुंचकर मां कुदरगढ़ी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुदरगढ़ धाम में जल्द रोप वे का निर्माण कराया जाएगा। कुदरगढ़ धाम में विकास कार्य भी किए जाएंगे। मां कुदरगढ़ी देवी मंदिर में पूजन के बाद मुख्यमंत्री साय ने जिले में 185 करोड़ 10 लाख रुपए लागत के 52 कार्यों का लोकार्पण और 24 कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कुदरगढ़ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्र ही रोपवे का निर्माण कराया जाएगा, जिससे दर्शन करना और अधिक सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि क्षेत्र में डोम, बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। किसानों की उन्नति के लिए काम कर रही सरकार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि नवरात्र नई ऊर्जा और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलंपिक के आयोजन से इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल का नया अवसर मिला है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करते हुए महिलाओं और बच्चो को बेहतर पोषण प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिले को करोड़ों की सौगातें मिली हैं। कार्यक्रम को कुदरगढ़ लोक न्यास ट्रस्ट एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि मां कुदरगढ़ी की यह पावन धरा हम सबके लिए श्रद्धा और गौरव का केंद्र है। उन्होंने सामुदायिक भवन, गढ़वतिया धाम, कुदरगढ़ में स्वास्थ्य केंद्र और लोक न्यास ट्रस्ट के भवन के लिए राशि स्वीकृति पर धन्यवाद दिया। सुपोषण रथ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री साय ने जिले में पोषण के प्रति जागरूकता के लिए सुपोषण रथ, आपराधिक जागरूकता रथ और यातायात जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण के लिए जनजागरूकता बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल सहित मुरली मनोहर सोनी, भुवन भास्कर एवं जनप्रतिनिधि, आईजी दीपक झा, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, कलेक्टर एस.जयवर्धन, एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button