विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग स्टेशन पर चला ‘ऑपरेशन-क्लीन’ अभियान, 10 अनाधिकृत वेंडर पकड़े: आरपीएफ की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, धूम्रपान करते 4 यात्रियों पर जुर्माना – Raipur News



रायपुर रेल मंडल द्वारा अनाधिकृत वेंडरों पर सख्ती करते हुए दुर्ग स्टेशन पर “ऑपरेशन क्लीन” के तहत विशेष औचक खानपान जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान 20 मार्च की रात 9 बजे से 21 मार्च की रात 1 बजे तक चला, जिसमें स्टेशन से गुजरने वाली खासकर रात की ट्रेनों की गहन जांच की गई। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को केवल अधिकृत विक्रेताओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान 10 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया, जिन्हें रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हवाले कर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 144 और 147 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्लेटफार्म पर बिना पार्सल अनुमति के रखे गए फलों की बड़ी खेप भी जब्त की गई, जिससे अवैध बिक्री पर अंकुश लगाया जा सके।
धूम्रपान करते 4 यात्रियों पर जुर्माना जांच में कुल 547 किलो फल (केला, तरबूज, अंगूर और खीरा) 39 कैरेट में भरे हुए पाए गए, जिन्हें जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए चीफ पार्सल सुपरवाइजर दुर्ग के अधीन जमा किया गया। साथ ही 11 खाली कैरेट भी पकड़े गए। वहीं प्लेटफार्म पर धूम्रपान करते हुए पकड़े गए 4 यात्रियों से ₹800 का जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा “ऑपरेशन क्लीन” एक गोपनीय और सतत अभियान है, जिसके तहत रायपुर मंडल के स्टेशनों पर नियमित निगरानी जारी रहेगी। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी अनियमितता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button