छठ व्रतियों ने पूरी की घाट बांधने की रस्म: सरगुजा में घाट बांधने पहुंचे श्रद्धालु, सोमवार को अस्ताचल सूर्य को देंगे अर्ध्य – Ambikapur (Surguja) News
चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने रविवार को छठ घाटों में पहुंचकर घाट बांधने की रस्म पूरी की। छठ घाटों में श्रद्धालु महिलाएं परिवार के साथ पहुंची और घाट बांधा। इसके साथ ही अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देकर निर्विघ्न पूजा सफल होने की कामना क
.
छठ महापर्व के चार दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को घाट बंधान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाटों में पहंुचे। अंबिकापुर के शंकरघाट, घुनघुट्टा नदी स्थित खर्रा घाट, शिवसागर बांध सहित अन्य छठ घाटों में सैकडों की संख्या में श्रद्धालु घाट बांधने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देकर छठ पूजन सफलता पूर्वक संपन्न होने के लिए कामना की।
सिंहदेव ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं
घाटों में सूर्योपासना के लिए व्यापक तैयारी छठ व्रत के तीसरे दिन सोमवार को व्रती महिलाएं अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देंगे। 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत मंगलवार सुबह उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ पूर्ण होगा। शंकरघाट एवं घुनघुट्टा नदी स्थिति खर्रा घाट मंे करीब दो-दो हजार परिवार सूर्योपासना करेंगे। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है।
शिवसागर बांध में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव द्वारा नए छठ घाट का निर्माण कराया गया है। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्योपासना करेंगे। इसके अलावे शहर के दर्जनभर तालाबों में सूर्योपासना होगी।
खर्रा छठघाट में श्रद्धालुओं ने बांधा घाट
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, छठ घाटों के मार्ग प्रतिबंधित सूर्योपासना के महापर्व के लिए पुलिस ने प्रमुख मार्गों में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग में स्थित शंकरघाट तक पहुंचने के लिए वाहनों की पार्किंग व्यवस्था संजय पार्क से लेकर काली मंदिर तक की गई है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
दरिमा मार्ग में स्थित खर्रा घाट तक पहुंचने के मार्ग पर भी वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इस मार्ग में चलने वाली वाहनों को डायवर्ट किया गया है।
एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि छठ घाटों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ करीब 400 जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावे सादी वर्दी में भी जवान तैनात रहेंगे।
<










