CG Weather News: गर्मी में बच्चे हो रहे परेशान, स्कूलों की छुट्टी घोषित करने की उठी मांग.. | CG Weather News: Children are getting troubled in the heat
Public Holiday: बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर, बैंक, इस दिन छुट्टी को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश
CG Weather News: बिजली भी कर रही परेशान
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह द्रोणिका व चक्रवात की वजह से मौसम लगातार बदल रहा था। कभी तेज धूप तो कभी बदली और बूंदाबांदी की स्थिति थी। इससे लोगों को राहत मिल रही थी। वहीं दूसरा मौसम शुष्क हो गया है। पिछले शुक्रवार से मौसम साफ पूरी तरह साफ हो गया। इससे मौसम विभाग यह अनुमान लगाया गया था कि मौसम साफ होने पर तापमार में लगातार वृद्धि होगी। अनुमान के मुताबित ही मौसम के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं।
स्कूली बच्चे हो रहे परेशान
लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच स्कूलों का संचालन हो रहा है। ऐसे में लोग स्कूलों की छुट्टी घोषित किए जाने की मांग जिला प्रशासन से कर रहे हैं। इसका पोस्ट सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है। वहीं दूसरी ओर महापौर जीवर्धन चौहान ने भी लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है। वहीं पत्र के माध्यम से स्कूलों की छुट्टी घोषित किए जाने की मांग की है।
Source link











