विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG Weather: छत्तीसगढ़ में टूटेगा 100 साल का रेकॉर्ड! अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री | 100 years old record will be broken in Chhattisgarh! Monsoon will enter in next 2-3 days

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव! बारिश के साथ चलेगी हवाएं, प्रदेश के इन जिलों रेड Alert जारी.. दूसरी ओर प्री-मानसून बारिश ने राजधानी समेत पूरे प्रदेश को तरबतर कर दिया है। राजधानी में दोपहर 3.45 से शाम 4.45 बजे तक यानी केवल एक घंटे में 19.4 मिमी पानी बरस गया। बीती रात 8.7 मिमी बारिश हुई थी। पिछले चार दिनों से प्रदेश में व्यापक रूप से प्री-मानसून वर्षा हो रही है। बारिश के कारण गर्मी तो गायब है लेकिन उमस से लोग परेशान हैं। नौतपा का तीसरा दिन चल रहा है, जो लगातार ठंडा गुजर रहा है। वर्षा के कारण अधिकतम तापमान साढ़े 3 से 7 डिग्री तक गिर गया है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री तक कम हो गया है। नौतपा में ज्यादातर गर्मी का ट्रेंड रहा है।

बस्तर, सुहेला से लेकर देवभोग तक बारिश पिछले 24 घंटे में सुहेला, बस्तर से लेकर देवभोग तक बारिश हुई है। सुहेला में 6, देवभोग, बकावंड, भैरमगढ़ व माकड़ी में 4-4 सेमी, बस्तर, धनोरा, जगदलपुर, नानगुर, भोपालपट्टनम में 3-3 सेमी पानी गिरा है। इसी तरह दरभा, रतनपुर, कुमरदा, नारायणपुर, भाटापारा में 2-2, तोकापाल, कोहकामेटा, भानुप्रतापुर, अमलीपदर, लवन, अर्जुंदा, प्रेमनगर, फरसगांव, तमनार में एक-एक सेमी पानी गिरा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button