विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG Politics: बिरनपुर हिंसा को लेकर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री साव से मांगा इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बिरनपुर हिंसा मामले में सीबीआई द्वारा दाखिल चार्टशीट को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस मुयालय राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस की। दीपक बैज ने कहा, बिरनपुर मामले में सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि दो पक्षों के बीच आपसी झगड़ा था, जो बढ़ते-बढ़ते सांप्रदायिक रूप ले लिया। इसमें कोई राजनीतिक हाथ नहीं था, लेकिन उस समय बीजेपी ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाया था। भाजपा ने जानबूझकर इसे राजनीतिक रूप दिया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button