विज्ञापन दें / सहयोग करें

बीजापुर में मुखबिरी का आरोप लगाकर माओवादियों ने कर दी ग्रामीण की हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। मड़कम भीमा नामक व्यक्ति को मुखबिरी का आरोप लगाकर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा गया। घटना उसूल थाना इलाके के पुजारी कांकेर गांव की है। पुलिस ने केस दर्ज कर माओवादियों की तलाश शुरू की है।

Publish Date: Thu, 02 Oct 2025 12:48:48 PM (IST)

Updated Date: Thu, 02 Oct 2025 12:57:41 PM (IST)

माओवादियों ने बुधवार रात ग्रामीण को घर से निकालकर दिया वारदात को अंजाम। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. माओवादियों ने धारदार हथियार से वार किया।
  2. उसूर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
  3. घटना के बाद से सदमे में परिवार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों की कायराना करतूत सामने आई है, उन्होंने मुखबिरी का आरोप लगाकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना उसूल थाना इलाके के पुजारी कांकेर गांव की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात मड़कम भीमा को माओवादियों ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। रात करीब 9 बजे माओवादी मड़कम भीमा के घर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने उसे घर से बाहर निकाला और पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया।

इस पर मड़कम उनके सामने गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन माओवादियों ने धारदार हथियार से उस पर वार कर दिए। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसूर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर घटना में शामिल माओवादियों की तलाश शुरू कर दी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button