CG News: खरीफ सीजन में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई केंद्रों पर छापेमारी
CG News: खरीफ सीजन में किसानों से खाद की कालाबाजारी की शिकायतों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश और उप संचालक कृषि जितेंद्र कोमरा के मार्गदर्शन में कोरर में निजी कृषि केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई की गई। इसका नेतृत्व सहायक संचालक कृषि सुधीर ददोरिया और गुंजन सिंह भदौरिया ने किया। टीम में खाद-बीज निरीक्षक अमिनेश गावड़े, कृषि अधिकारी किरण भंडारी, प्रवीण कवाची और आशीष साहू शामिल रहे।
Source link
Follow Us











